फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बंद कर धरने में जुटे शिक्षक, जुलूस निकाला

Thu, 04 Feb 2016 01:40 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीस से अधिक मांगाें को लेकर बुधवार को प्राथमिक शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर घेर लिया और नारेबाजी के बाद भाषण भी दिए गए। परिसर में संयुक्त शिक्षा निदेशक और डीआईओएस दफ्तर भी शिक्षकाें से पटा रहा। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक सब यहीं जुटे रहे। दोपहर दो बजे जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। वहीं दूसरे शिक्षक गुट का धरना दामोदर स्वरूप पार्क में चलता रहा। शिक्षक ने स्कूलों में हाजिरी लगाने के बाद विरोध में शामिल हुए। इस दौरान स्कूलोें में पढ़ाई बाधित हुई।
विज्ञापन

शिक्षकाें के दो अलग-अलग गुट ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। मुकेश सिंह चौहान गुट ने बीएसए दफ्तर में जमावड़ा लगाया। दूसरी ओर नरेश गंगवार गुट ने दामोदर स्वरूप पार्क में शिक्षकों को एकत्र किया। यहां सुबह 11 बजे तक सभी शिक्षक अपने स्कूलों में हाजिरी लगाकर पहुंच गए। बड़ी संख्या में महिला शिक्षक भी जुटी। भाषण में शिक्षकाें ने अपनी ताकत बताई और समस्याआें को रखा। महिला शिक्षकाें की भागीदारी भी अधिक रही। सड़क तक भीड़ ही भीड़ नजर आई। इसके बाद शिक्षकाें ने दो बजे कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। पुलिस को व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गए। जाम की स्थिति भी बनी। सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मंगला ने शिक्षकों का ज्ञापन लिया। शिक्षकों ने कहा कि 16 मार्च को लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में हरीश बाबू शर्मा, मुकेश सिंह चौहान, नरेश गंगवार, केसी पटेल, मुन्नालाल, मृदुला गंगवार, अनवर खां, अरुण मिश्रा, होतम सिंह, मुन्ना लाल, हरीश गंगवार, जीलानी रिजवी, हरीश बाबू शर्मा, पंकज सक्सेना, कृ ष्णपाल यादव, सुनीता शर्मा, रीता मलिक, योगेश गंगवार, व अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन

ये हैं मांगें
-पुरानी पेंशन योजना दी जाए
-शिक्षकाें को गृह जनपद में तबादला
-मृतक आश्रित पर शिक्षक पर पर नियुक्ति
-चिकित्सा शुल्क दिया जाए
-परिषदीय स्कूल में दूध का वितरण बंद हो
-गैर शैक्षिक कार्यों से शिक्षक मुक्त हो
-बीईओ पद पर शिक्षकाें की प्रोन्नति हो
-सामूहिक बीमा राशि बढ़े
-स्कूलों में सफाई कर्मी नियुक्त हो
-निरीक्षण के नाम पर शोषण बंद हो
-एसएमएस भेजने की बाध्यता खत्म हो
-खेलकूद व प्रतियोगिता के लिए बजट मिले व अन्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें