फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः स्कूल मेल और व्हाट्सएप पर भेजेंगे रिजल्ट

विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा - फोटो : social media
विज्ञापन
बरेली। देश भर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए सीबीएसई के स्कूलों ने ई-मेल और व्हाट्सएप पर रिजल्ट भेजने का निर्णय लिया है। कुछ स्कूलों ने रिजल्ट भेजने शुरू भी कर दिए हैं। पहले इसे लेने के लिए स्कूल परिसर में जाना होता था, जो कि इस बार आपके मोबाइल फोन पर ही उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन रिजल्ट जारी करने में मदर पब्लिक स्कूल, पियरल्स नेक्स्ट जनरेशन स्कूल, थ्री डॉट्स स्कूल शामिल हैं। वहीं जीडी गोयनका के अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि उनका स्कूल 25 मार्च को ऑनलाइन रिजल्ट जारी करेगा। ऐसे ही सेक्रे ड हार्ट्स ने रिजल्ट जारी कर दिया है। पद्मावती एकेडमी के पारुष अरोरा ने बताया कि वह रोजाना दो क्लास के रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर रहे हैं। डीपीएस के वीके मिश्रा ने बताया कि सभी स्कूल ऑनलाइन रिजल्ट ही जारी कर रहे हैं ताकि किसी तरह की कोई समस्या न हो और कोरोना से बचाव के लिए शासन की गाइड लाइन का भी पालन हो सके। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अभिभावक अपने बच्चे के प्रदर्शन या किसी जानकारी के बारे में शिक्षकों के साथ टेलीफोन पर चर्चा कर सकेंगे। कहा, विद्यालय 31 मार्च तक बंद हैं।
बता दें कि केंद्रीय विद्यालय जल्द ही प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दाखिला प्रक्रिया में देरी हो रही है। केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चे के दाखिले का इंतजार कर रहे अभिभावकों को अब और इंतजार करना होगा। अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में ये दाखिला प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने भी देश भर के सरकारी या गैर सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी आदि को 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा देश भर के सीबीएसई, आईसीएसई आदि बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। यही नहीं देश भर के राज्यों में होने जा रही प्रतियोगी परीक्षाएं भी इसी के चलते रद्द हो गई हैं जो कि 31 मार्च के बाद रीशेड्यूल की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें