फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशी प्रेमचंद ने लेखनी से कुरीतियों के खिलाफ किया था कुठाराघात

विज्ञापन
मुंशी प्रेमचंद ने लेखनी से कुरीतियों के खिलाफ किया था कुठाराघात - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर मंडल के डीआरएम डीके सिंह ने कहा कि कथा सम्राट और कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद का नाम महान लेखकों में आता है। उन्होंने अपनी रचनाओं से समय-समय पर राष्ट्र और समाज का मार्गदर्शन किया। उन्होंने तत्कालीन समाज में पल रही कुरीतियों के खिलाफ अपनी लेखनी चलाई। उनके उपन्यासों में हर चरित्र का सजीवता से वर्णन किया है। डीआरएम सभागार में मनाई गई जयंती के मौके पर विशेष हिंदी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रमेश चंद्र शर्मा विकट ने कहा कि सरल और सहज हिंदी के प्रचार प्रसार में मुंशी प्रेमचंद का योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम में एडीआरएम अजय वार्ष्णेय और आशीष कुमार अग्रवाल, सीएमएस डॉ. अरुण खुन्नू, सीनियर डीपीओ मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें