फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन साल से अटकी योजना, दीपावली तक भूखंड आवंटन का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वर्ष 2022 से अटकी परसाखेड़ा आवासीय योजना को अफसर दीपावली तक धरातल पर उतारने का दावा कर रहे हैं। सबसे पहले सेक्टर पांच, छह और सात में स्थल विकास होगा। 60 से 600 वर्गमीटर तक के भूखंड विकसित करके उन 180 भू स्वामियों दिए जाएंगे, जिन्होंने लैंड पूलिंग स्कीम में सहमति दी है। 561 हेक्टेयर भूमि पर यह योजना प्रस्तावित है। 61 हेक्टेयर जमीन पर लैंड पूलिंग स्कीम के तहत किसानों ने सहमति दी है।
विज्ञापन

अमरोहा जाते वक्त सीबीगंज में कुछ देर के लिए रुके आवास विकास परिषद के आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने स्थानीय अधिकारियों से योजना की अब तक की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद कहा कि जिन किसानों ने लैंड पूलिंग स्कीम में जमीन देने के बाद उसके चौथाई हिस्से का भूखंड लेने पर सहमति दी है, सभी प्रक्रिया को पूरा कराते हुए उन्हें भूखंड आवंटित करें।
परिषद के सहायक अभियंता सतेंद्र कुमार ने बताया कि प्रस्तावित योजना के लिए प्रक्रिया तेज हुई है। सड़क, सीवर और स्ट्रीट लाइट के साथ इस योजना में भूखंड मिलेंगे। जन सुविधाओं के लिए स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप और व्यावसायिक उपयोग के लिए भूखंड आरक्षित होंगे। ले आउट में कुछ सुधार होने थे, जिसे करके भेज दिया गया है। जल्दी ही ले आउट स्वीकृत हो जाएगा। इसके बाद भूखंडों का आवंटन शुरू होगा। दीपावली से पहले भूखंड आवंटित किए जाने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें