फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनुसूचित जाति की महिला को मंदिर में घुसने से रोका, नहीं करने दी पूजा, थाने में दी तहरीर

Fri, 17 Feb 2023 11:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

इज्जतनगर क्षेत्र के कृष्णानगर  निवासी पूनम कनौजिया बृहस्पतिवार को मंदिर में पूजा करने गई थीं। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें मंदिर में घुसने और पूजा करने से रोक दिया। 
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से शर्मनाक मामला सामने आया है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति की एक महिला को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया। इसे लेकर हंगामा हो गया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर क्षेत्र के कृष्णानगर रोड नंबर सात में श्रीविष्णु हरिमंदिर स्थित है। यहां बृहस्पतिवार को कृष्णानगर निवासी पूनम कनौजिया पूजा करने आई थीं। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें मंदिर में घुसने और पूजा करने से रोक दिया।

पूनम कनौजिया का कहना है कि वह अनुसूचित जाति से हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे श्रीविष्णु हरिमंदिर में पूजा करने गई थीं। आरोप है कि आरोपियों ने उनसे कहा कि उन्हें मंदिर में पूजा करने का अधिकार नहीं है। पूनम थाना इज्जतनगर में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें