फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दुष्कर्म के आरोपी से निकाह करके फंसी अनुसूचित जाति की युवती, ससुराल में पति ढहाने लगा सितम

Fri, 12 May 2023 03:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

युवती ने युवक और उसके अन्य साथी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा। जमानत पर छूटे युवक ने बातों में फंसाकर युवती से निकाह कर लिया। इसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अनुसूचित जाति की युवती ने मजबूरी में दुष्कर्म के आरोपी से निकाह कर लिया। आरोपी दूसरे धर्म का है। अब पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। युवती की शिकायत पर पति समेत 11 लोगों के खिलाफ किला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


थाना किला क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि उसने चांद कुरैशी और रिसाकत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जमानत के बाद चांद कुरैशी फिर उसके पीछे पड़ गया और उसी से उसका निकाह करा दिया गया। 

साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठे 

इसके बाद पति और ससुराल वालों ने मीट की दुकान खोलने के लिए युवती की मां से साढ़े तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। युवती अपनी फतेहगंज पश्चिमी स्थित ससुराल गई तो उसे घर में घुसने नहीं दिया। पुलिस से शिकायत करने पर पति को अलग कमरा लेकर रहने का आदेश दिया गया।

विज्ञापन

ससुराल वालों ने पीटा 

इसके बाद युवती और उसका पति बड़ा बाजार में कमरा लेकर रहने लगे। एक दिन पति युवती का मोबाइल लेकर चला गया। काफी देर नहीं लौटने पर युवती उसको खोजते हुए ससुराल पहुंची। ससुराल वाले उसे देखते ही मारपीट करने लगे। उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। 

ससुराल वालों ने युवती को मारपीट कर भगा दिया। युवती को इंस्टाग्राम पर भी धमकी दी गई। युवती ने शिकायत की तो एसएसपी के आदेश पर किला थाने में चांद कुरैशी, वसीम कुरैशी, रईस अहमद, हुस्न बानो, गुड़िया रानी, नन्ही, हूर बी, अट्टा कुरैशी, अजमेरी कुरैशी, रिसाकत और चांद बाबू के मामू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें