फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में मंत्री नप गए.. नगर पंचायत वालों को फिर भी कोई परवाह नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। योगी सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों के तो इस्तीफे लिए जा रहे हैं लेकिन स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार का खेल खुलकर जारी है। अफसरशाही भी इस पर आंखें बंद किए बैठी है। ठिरिया निजावत खां में नगर पंचायत ने नाले के निर्माण में पीली ईंट और नदी का रेत का इस्तेमाल कर लाखों का बजट खपा दिया। नतीजा यह हुआ कि इधर नाला बनकर पूरा हुआ और उधर टूटना शुरू हो गया। ऐसा ही खेल अब कस्बे में बेंचों के निर्माण और पाइप लाइन बिछाने में भी हो रहा है। बिथरी विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल ने निर्माण कार्यों में इस घोटाले पर डीएम से शिकायत कर जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन

ठिरिया निजावत खां के वार्ड नंबर तीन में कुछ महीने पहले ही लाखों की लागत से नाले का निर्माण कराया गया है। विधायक पप्पू भरतौल ने अब डीएम से शिकायत की है कि नाले के निर्माण में पीली ईंटों और नदी के रेत का इस्तेमाल कर ठेकेदार ने नगर पंचायत के स्टाफ की सांठगांठ से लाखों का गोलमाल किया है। मानक के अनुरूप सीमेंट न लगाए जाने की वजह से निर्माण पूरा होने के साथ ही नाला टूटना शुरू हो गया है। नाले के निर्माण पर खर्च की गई सरकारी रकम का पब्लिक को घटिया निर्माण की वजह से कोई लाभ नहीं मिल पाया। विधायक ने इस शिकायत में कहा है कि नगर पंचायत की ओर से कस्बे में पाइप लाइन बिछाने में भी मानकों की अनदेखी की जा रही है। उसे कम गहराई में डाला गया है। इससे पाइप लाइन के भी जल्द ही क्षतिग्रस्त हो जाने की आशंका है। विधायक ने कहा है कि इसके साथ बेंचों के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। जितनी बेंचों को बनाने का काम एस्टीमेट में शामिल था, उससे कम संख्या में बेंचे बनाई गई हैं। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विधायक की शिकायत पर शीघ्र ही जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें