फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाला : 3,388 खातों में किया खेल, गबन में सहायक बना सॉफ्टवेयर

Thu, 10 Jul 2025 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला सहकारी बैंक शाखा फरीदपुर में एक-दो नहीं, बल्कि 3,388 खातों में फर्जी दस्तावेज लगाकर गबन हुआ है। इसमें सॉफ्टवेयर में व्याप्त खामियां भी उनके लिए सहायक सिद्ध हुई हैं। घोटालेबाज दोनों शाखा प्रबंधकों और कैशियर फर्जी तरीके से अन्य लोगों के आधार व पैन की मैपिंग कर विभिन्न योजनाओं की धनराशि प्राप्त करने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन

सॉफ्टेवयर पर व्याप्त खामियों के संबंध में महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक देवेंद्र सिंह ने बुधवार को मेगासॉफ्ट इन्फॉरमेशन सिस्टम प्रा. लि. के संचालक को पत्र लिखा है। उन्होंने सॉफ्टवेयर संचालक से 3,388 बैंक खातों में मैप आधार की सूचना को अनमैप कराने की मांग की है। साथ ही 1203 बैंक खातों में धनराशि मौजूद होने से उन खातों में स्टाप पेमेंट करने का आग्रह किया है। चूंकि, घोटालेबाजों की तरफ से फर्जी तरीके से प्राप्त की गई कुछ धनराशि इन 1203 खातों में अभी मौजूद है। आरोपी बैंक अधिकारी इस धनराशि से अपनी यूजर आइडी प्रयोग कर निकाल न लें, इसके लिए महाप्रबंधक अलर्ट हैं।
महाप्रबंधक ने सॉफ्टवेयर संचालक को बताया है कि जांच में पता चला है कि सॉफ्टवेयर में आधार को न केवल अपनी शाखा के बल्कि बैंक की किसी भी शाखा में खुले खाते में मैप कराने की सुविधा है, जिसका दुरुपयोग हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि आधार नंबर मैप कराने के साथ शाखा स्तर पर खुले खातों से संबंधित किसी भी तरह की सूचना, शर्त या प्रतिबंध आदि को जोड़ने अथवा संशोधित करने का कार्य न्यूनतम दो कर्मियों के यूजर से ही संपादित हो। किसी भी स्थिति में एक शाखा से दूसरी शाखा में खुले खाते में आधार मैपिंग अथवा अन्य सूचना संशोधन आदि की सुविधा को रोका जाए।
विज्ञापन

केवल प्रदेश की सहकारी बैंक है, जहां मेगासॉफ्ट इन्फॉरमेशन सिस्टम प्रयोग हो रहा है। जिसमें कई तरह की खामियां हैं, जो गबन में सहायक हो रही हैं। यह सिस्टम 2008 से प्रयोग में है। हालांकि, अन्य किसी भी बैंक में ये सिस्टम प्रयोग में नहीं है। इससे पहले सहकारी बैंक को नाबार्ड ने सॉफ्टवेयर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें