फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ने डिजिटल लेनदेन  के लिए प्रचार वाहन उतारा 

Thu, 15 Dec 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
SBI digital transactions Promotional vehicle for Wade - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन ने डिजिटल बैंकिंग प्रचार प्रसार के लिए एक मोबाइल वैन रवाना की है, जिसके माध्यम से शहर और ग्रामीण इलाकों में आधुनिक बैंकिंग के लिए प्रेरित किया जाएगा। उधर, तमाम कारोबारी अभी नकद लेनदेन का मोह छोड़ने को तैयार नहीं हैं, विभिन्न कंपनियों के सर्विस सेंटर चेक नहीं ले रहे हैं। इस मनमानी से ग्राहक परेशान हैं।
विज्ञापन

एसबीआई के डीजीएम सुनील कुमार वढ़ेरा ने कहा है कि मोबाइल बैंकिंग प्रसार प्रचार के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत ही एसबीआई ने बुधवार दोपहर एक मोबाइल प्रचार वाहन सड़कों पर उतारा है। इस मौके पर एके सिंह, आरके गौड़, अरुण मेहरोत्रा, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

निजी सर्विस सेंटर नहीं ले रहे चेक  
विभिन्न इलेक्ट्रानिक उत्पाद कंपनियाें ने बरेली में अपने सर्विस सेंटर खोल रखें। सेंटर संचालक उपकरण मरम्मत और सर्विस चार्ज के नाम पर नकदी मांग कर रहे हैं। चेक और डिजिटल भुगतान लेने से इंकार कर देते हैं। राजेंद्रनगर स्थित सेंटर पर इसे लेकर नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें