आठ सावन मंगला गौरी व्रत भी पड़ेंगे
आठ सोमवार के अलावा आठ सावन मंगला गौरी व्रत भी पड़ेंगे। पहला मंगला गौरी व्रत चार जुलाई को होगा। दूसरा मंगला गौरी व्रत 11 जुलाई, तीसरा 22 अगस्त, चौथा 29 अगस्त को होगा। सावन अधिकमास का मंगला गौरी व्रत पहला 18, दूसरा 25 जुलाई, तीसरा एक, चौथा आठ और पांचवां 15 अगस्त को रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें- PCS पत्नी का कथित ऑडियो वायरल: सफाईकर्मी पति से बोलीं- चाहे नौकरी चली जाए... नहीं रहूंगी तुम्हारे साथ
श्रावण मास को लेकर शिवभक्तों में उत्साह
श्रावण मास को लेकर शिवभक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। जिले में सावन को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारी शुरु कर दी गई है। शहर के टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पाकड़ में बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, चौक के बाबा चौकसी नाथ मंदिर, लाल तेली बजरिया का प्राचीन शिव मंदिर, पैना में शिव त्रिलोकी नाथ धाम पर श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन को पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें- थाने में सांप ने छकाया: पुलिस को बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड, सपेरे भी आए; पेड़ की चोटी पर जाकर हुआ 'गायब'
छोटी काशी कहे जाने वाले गोला गोकर्णनाथ मंदिर लखीमपुर में कांवड़ लेकर जाने वालों का तांता लगा रहा है। इसके लिए पहले अधिकांश लोग जल लेने के लिए घटिया घाट जाते हें, फिर वापस शाहजहांपुर आकर गोला के लिए प्रस्थान करते हैं। जहां शिवलिंग पर जलाभिषेक कर कांवड़ चढ़ाकर मनौती मांगते और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।