फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सौरभ और यश राजपूत बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडो बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की ओर से प्रदेश स्तरीय आर्म्स रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन मिनी बाइपास स्थित जिम में किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने बताया कि जूनियर और सीनियर श्रेणी में सात भार वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शहर के यश राजपूत को यूपी आर्म्स रेसलिंग चैंपियन के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

55 किलो भारवर्ग में सौरभ प्रथम, सोनू द्वितीय, नूर तृतीय रहे। 55 से 60 किलो भारवर्ग में शाह आलम को प्रथम, जय शिव को द्वितीय, और सचिन को तृतीय स्थान हासिल हुआ। 60 से 65 किलो भारवर्ग में फैज पहले, बाला दूसरे और अब्दुल खान तीसरे स्थान पर रहे। 70 से 75 किलो भारवर्ग में यश राजपूत प्रथम, वाजिद द्वितीय और शुभम तृतीय रहे। 75 से 80 किलो भार वर्ग में प्रशांत पंडित प्रथम, शौर्य द्वितीय और हर्ष मिश्रा तृतीय रहे। 80 प्लस में अंश दूबे को पहला, आशु को दूसरा और लॉरेंब को तीसरा स्थान मिला।
जूनियर वर्ग में सौरभ जोशी तो सीनियर वर्ग में बरेली के यश राजपूत चैंपियन बने। मुख्य अतिथि निसार पहलवान ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में शिवम, नितिन सिंह, एलिस प्रताप सिंह, अशोक चौधरी, मनमोहन सिंह तनेजा, अब्दुल अलीम, मोइन उद्दीन, अशोक सिंह, आलम सिद्दीकी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें