मीरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पुत्र की पत्नी को आरोपी युवक सतीश ले गया था। उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। 28 अप्रैल को पता चला कि आरोपी पुत्र की पत्नी को मीरगंज के एक मोहल्ला में ले जाकर रख रहा है। पीड़ित ने आरोपी के घर पर शिकायत की तो उन्हें वहां पीटा गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद