फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सबसे तेज दौड़े सत्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/सेंथल। विकासखंड नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय फाजिलपुर के पास मैदान में न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर दौड़ में सत्यम सबसे तेज दौड़े। इस तरह विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से मोहम्मद आरिस तो बालिका वर्ग में सुमन प्राथमिक विद्यालय बरौर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सत्यम, बालिका वर्ग में आलिया प्राथमिक विद्यालय बरौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद बालक वर्ग में अंकित प्राथमिक विद्यालय पनुआ, बालिका वर्ग में आलिया नूर प्राथमिक विद्यालय बरौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस तरह अन्य प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संकुल शिक्षक हर स्वरूप ने किया। इस दौरान हरीश गंगवार, भूपेंद्र गंगवार, देवेन्द्र सक्सेना, संजय कुमार, कमल प्रताप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें