नवाबगंज। राइस मिल से धान का भुगतान लेकर पैदल लौट रहे किसान को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किसान गंभीर घायल हो गया। बुधवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। घटना की रिपोर्ट किसान के बेटे ने बाइक चालक के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र क्योलड़िया के अंबरपुर गांव के मैकूलाल खेती करते थे। किसान के बेटे गोविंद कुमार ने बताया कि उनके पिता मैकूलाल रविवार को नवाबगंज बरखेड़ा मार्ग पर स्थित एक राइस मिल से धान का भुगतान लेकर घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार ने पिता को टक्कर मारकर घायल कर दिया। बुधवार को जिला अस्पताल में मैकूलाल की मौत के बाद गोविंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद