फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य के स्वभाव व व्यवहार में परिवर्तन लाता है सत्संग : स्वामी ज्योतिर्मयानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आनंद आश्रम में 65वें वार्षिकोत्सव व संत सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। छह अक्तूबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में दूर-दराज से साधु-संत आए हैं। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में रायबरेली से आए आनंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सत्संग से मनुष्य के स्वभाव व व्यवहार में परिवर्तन लाया जा सकता है। सत्संग बाहर के आवरण को ही नहीं बदलता, बल्कि मनुष्य के भीतर भी परिवर्तन लाता है।
विज्ञापन


हरिद्वार से आए स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज ने परमात्मा की भक्ति, सत्संग, मां गंगा का सानिध्य एवं जीवन में श्रीमद्भागवत की महिमा के बारे में विस्तार से बताया। रायबरेली के स्वामी विज्ञानंद महाराज ने जीवन जीने की कला और प्रसन्नता के साथ जीवन जीने का रास्ता बताया।
सायंकालीन सत्र में सीतापुर से आए कथावाचक स्वाभी धर्मेंद्र आचार्य महाराज ने भगवान श्री राम की महिमा का महत्व बताया। श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का वर्णन किया। कनखल हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने आशीर्वाद दिया। मंच का संचालन उन्नाव के आचार्य पंडित नरेश शास्त्री ने किया। मंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि श्वास, दमा की दवा का वितरण पांच व छह अक्टूबर को आश्रम कार्यालय से किया जाएगा। कार्यक्रम में उपाध्याय पंकज अग्रवाल, प्रेमशंकर अग्रवाल, अनिल गुप्ता, नरसिंह मोदी, रजनीश अग्रवाल, शशिकांत मोदी, अनुज अग्रवाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें