फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट ओवरब्रिजः अक्तूबर तक काम खत्म करने की तैयारी.. हाईटेंशन लाइन न हटने से टेंशन

विज्ञापन
सेटेलाइट पुल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों के साढ़े पांच करोड़ के प्रस्ताव पर अब तक नहीं मिली अनुमति

बरेली। सेटेलाइट पर 26 करोड़ के ओवरब्रिज प्रोजेक्ट को मार्च में पूरा होना था, लेकिन लॉकडाउन सहित अन्य दिक्कतों की वजह से अब इस परियोजना को हर हाल में अक्तूबर तक पूरा करने की तैयारी है, लेकिन दिक्कत यह है कि अगर परियोजना पूरी हो भी गई तो पुल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने के लिए बजट न मिलना अफसरों के लिए टेंशन बना रहेेगा।
विज्ञापन

सेटेलाइट ओवरब्रिज का ईसाइयों की पुलिया और कैंट की तरफ का काफी काम पूरा हो गया है। अब चौराहे के ऊपर ओवरब्रिज के दोनों सिरों को जोड़ने की कवायद चल रही है। चौराहे के ऊपर से ही बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसे पुल के ऊपर करीब 10 मीटर और ऊंचाई तक ले जाना है। इसके लिए सेतु निगम ने साल भर पहले शासन से साढ़े पांच करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मांगा था, जो अब तक नहीं मिला है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि सेटेलाइट पर ओवरब्रिज का निर्माण पहले मार्च तक पूरा करना था, लेकिन अब यह अक्तूबर तक हर हाल में पूरा हो जाएगा। लॉकडाउन की वजह से इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में कुछ विलंब हो गया है। हाईटेंशन लाइन को जब तक ऊंचा नहीं किया जाएगा, ओवरब्रिज पर ट्रैफिक को नहीं निकला जा सकता है। हालांकि शासन से बार-बार बजट के लिए पैरवी की जा रही है।

ओवरब्रिज का काम अक्तूबर में पूरा करने की कोशिश है, लेकिन हाईटेंशन लाइन को ऊंचा कराए बगैर दिक्कत आएगी। शासन से बजट न मिल पाने से यह काम शुरू नहीं कराया जा पा रहा है। - देवेंद्र सिंह, सीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें