फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स पर तीनों दिन सेटेलाइट अड्डे से चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए लागू किया डायवर्जन, सिर्फ जायरीन की बसें आएंगी
विज्ञापन

बरेली। उर्स-ए-रजवी के तीनों दिन पुराने रोडवेज अड्डे के बजाय सेटेलाइट स्टैंड से बसें चलेंगी। ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के लिए तीन दिन का डायवर्जन प्लान भी लागू कर दिया है। इस दौरान सिर्फ जायरीन की बसें ही शहर में आएंगी। इनके लिए शहर में पार्किंग भी बनाई गई हैं।
एसपी ट्रैफिक कार्यालय से जारी प्लान के मुताबिक मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल की ओर से लखनऊ जाने वाले सभी भारी वाहन परसाखेड़ा से बड़ा बाईपास होकर जाएंगे। लखनऊ से दिल्ली व नैनीताल जाने वाले वाहन इन्वर्टिस तिराहे से बड़ा बाईपास की ओर जाएंगे। रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत और बरेली से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहे से फरीदपुर होकर बुखारा मोड़ होते हुए रामगंगा को निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ जगह पार्किंग
जायरीन के वाहनों के लिए आठ जगह पार्किंग बनाई गई है, इनमें जीआईसी, रेलवे मनोरंजन सदन, अनाथालय, रेलवे यार्ड सुभाष नगर रोड, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, मैथोडिस्ट कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज व पुरानी जिला जेल परिसर शामिल हैं। वैकल्पिक पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें