फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटेलाइट बस स्टेशन का होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट बस स्टेशन का विस्तार होना है, लेकिन अभी इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर के कुछ बस स्टेशन को पीपीपी (प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) योजना के तहत चयनित किया है। इसमें बरेली सेटेलाइट बस स्टेशन भी शामिल है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत बरेली सेटेलाइट बस स्टेशन कायाकल्प हो जाएगा। बस स्टेशन को व्यवसायिक तौर पर विकसित किया जाना है। इसमें मल्टी स्टोरी कांप्लेक्स तक बनेंगे। यात्री सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही बसों के लिए प्लेटफार्म भी बढ़ेंगे। पता चला है परिसर को बढ़ाने के लिए बराबर के गेस्ट हाउस को तोड़ कर उस जगह को भी स्टेशन परिसर में शामिल किया जा सकता है, और गेस्ट हाउस इसी परिसर में ऊपरी मंजिल पर बनाया जा सकता है। हालांकि अभी इसका कोई खाका तैयार नहीं हुआ सिर्फ प्रस्ताव है। इसके लिए मुख्यालय से जिसे भी कांट्रैक्ट दिया जाएगा। वह फायदे और सुविधा के लिहाज से पूरा मैप तैयार करेगा।

यह बात सही है कि प्रदेश सरकार ने बरेली सेटेलाइट बस स्टेशन को पीपीपी योजना में चुना है। यह योजना अभी प्रस्तावित है। अभी बहुत सारी चीजें साफ नहीं हैं। कितना परिसर होगा और क्या क्या सुविधाएं होंगी यह सब मुख्यालय से तय होना है। - चीनी प्रसाद एआरएम बरेली डिपों एवं प्रभारी एआरए कार्मिक रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें