फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गैंगस्टर और भूमाफिया में बढ़ सकता है सर्वजीत का नाम, पुलिस जुटा रही सबूत

Fri, 05 May 2023 05:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में रंगदारी मांगने के मामले में जेल भेजे गए सर्वजीत बख्शी की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। पुलिस उसके खिलाफ सबूत जुटा रही है। उसका नाम गैंगस्टर और भूमाफिया में शामिल कर सकती है। 
विज्ञापन
रंगदारी मांगने का आरोपी सर्वजीत बख्शी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में रंगदारी मांगने के मामले में जेल भेजा गया सर्वजीत बख्शी एलायंस ग्रुप के निदेशकों के साथ कई मुखौटा कंपनियों में पार्टनर था। सर्वजीत ने दूसरे राज्यों के पतों पर कई मुखौटा कंपनियां रजिस्टर्ड करा रखी है, जिसमें एलायंस बिल्डर्स के लोग भी जुडे़ हैं। पुलिस सर्वजीत और एलायंस बिल्डर्स से जुडे़ लोगों के बीच लेनदेन के सबूत जुटा रही है। लेनदेन के सबूत मिलते ही सर्वजीत का नाम गैंगस्टर के मुकदमे में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन


रंगदारी मामले की विवेचना कर रही इज्जतनगर पुलिस भी चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल ट्यूलिप टावर के मालिक सर्वजीत को थाना इज्जतनगर पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में जेल भेज दिया है। इस मामले की विवेचना कर रही इज्जतनगर पुलिस को चार्जशीट लगानी है। 

विज्ञापन

पार्टनरों में दहशत 

सर्वजीत के जेल जाने के बाद से उसके पार्टनर भी दहशत में आ गए हैं। वह लोग लगातार सबूत मिटाने में जुटे हैं, लेकिन पुलिस सर्वजीत के और उसके स्वामित्व वाली कंपनियों के खातों की जांच कर रही है। एलायंस बिल्डर्स और सर्वजीत के बीच लेनदेन के सबूत मिलने पर सर्वजीत की मुश्किलें बढ़ सकती है। सबूत मिलने पर सर्बजीत को प्रशासन की तरफ से भूमाफिया घोषित किया जा सकता है। इसके अलावा सर्वजीत का नाम गैंगस्टर के मुकदमे में में खोले जाने की पूरी संभावना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें