फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का किया काम : केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के नेतृत्व में कस्बे में एकता यात्रा निकाली गई। यह एकता यात्रा कस्बे के एक हॉल से शुरू होकर बाईपास रोड, नैनीताल रोड, मुख्य बाजार, सराफा बाजार होते हुए रामलीला परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। वहां रामलीला मैदान में आयोजित सभा को केंद्रीय मंत्री ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरदार पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया। ऐसे ही प्रधानमंत्री भी काम कर रहे हैं। उन्होंने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और उनके जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बिहार चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में जनता ने एनडीए और उसके घटक दलों को जो प्यार दिया है। उसके बाद विपक्ष के लोगों को कहीं झांकने की जगह नहीं मिल रही है। इस अवसर पर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, संसद बरेली छत्रपाल सिंह, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, चौधरी ओमवीर सिंह, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख चौधरी आराम सिंह ,भूपेंद्र कुर्मी, पालिका अध्यक्ष के पति अजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


मंत्री ने ली ऐसआईआर पर कार्यकर्ताओं की बैठक

सिरौली। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि एसआईआर के तहत सभी बूथ अध्यक्ष अपने बूथों पर पूरी तरह सतर्क रहे ताकि गड़बड़ी करने वाले अपने मंसूबों में कामयाब न हो सके। यह विचार मंत्री ने बुधवार को एक रिसोर्ट में आयोजित बैठक में रखी।
मंत्री ने कहा कि सारे बूथ अध्यक्ष वोटों को लेकर कतई कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि नए वोट को योजना अनुसार बनवाए। फर्जी वोटों का लिस्ट से नाम कटवाए। इस मौके पर अविनाश मौर्य, प्रदीप गुप्ता, ठाकुर प्रमोद कुमार सिंह, रामपाल मौर्य, अशोक पांडे, सुरेश पांडे, विवेक दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें