पड़ोस में ही रहता है आरोपी सिपाही, सराफ को खतरे का अंदेशा
बरेली। सराफ की पत्नी से प्रेम संबंध रखने के आरोपी सिपाही के खिलाफ एसएसपी ने कार्रवाई की तो उसकी प्रेमिका भी अपने मायके चली गई। वहीं, सराफ अब सिपाही से खतरे का अंदेशा जता रहा है क्योंकि वह पड़ोस में ही रहता है।
कैंट थाने में तैनात सिपाही के पड़ोस में रहने वाले एक सराफ की पत्नी से अवैध संबंध हो गए। आरोप है कि पति जब छत पर सोने चला जाता था तो उसकी गैरमौजूदगी में वह उसकी पत्नी के पास पहुंच जाता था। इसको लेकर कैंट पुलिस से शिकायत हुई और आरोप लगाया कि सराफ की पत्नी उसे नींद की गोली देकर रात भर सिपाही के साथ रहती है। इस पर एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, प्रेमी सिपाही पर कार्रवाई होने के बाद सराफ की पत्नी भी अपने मायके चली गई। मगर सराफ का पति अब भी सिपाही से खुद को खतरा बता रहा है, उसका कहना है कि सिपाही पड़ोस में रहता है और उसे कभी भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसके चलते वह इस मामले में कार्रवाई के लिए अन्य व्यापारियों के साथ एसएसपी से शिकायत करेगा।
नींद की गोलियां देने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया और सराफ की पत्नी भी अपने मायके चली गई है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी