फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करोड़ों रुपये का सोना लेकर फरार हुआ सराफ, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 03 May 2024 03:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक सराफ पर करोड़ों रुपये का सोना हड़पने का आरोप लगा है। उसके खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला क्षेत्र में एक सराफ लोगों से करोड़ों रुपये का सोना लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक का एक मामा पार्षद है और ससुर पुलिस में तैनात है। युवक के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


बारादरी के दुर्गानगर निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि सराफ अभिषेक उर्फ बिट्टू और उसका पिता शम्मी रस्तोगी परिचित हैं। पिछले महीने अभिषेक ने 100 ग्राम सोने की मांग की। सुभाष ने 94 ग्राम सोना दोनों पिता पुत्र को दिया था। 

इससे पहले भी दोनों लोग सुभाष से 70 ग्राम सोना उधार ले चुके थे। सुभाष के परिचित मोहित से अभिषेक ने 282 ग्राम सोना कुंडल बनाने के लिए लिया था। दूसरे परिचित श्ववेतांक से उसकी मां के जेवर सफाई करने के नाम पर ले लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार समेत भागा आरोपी 
अभिषेक उर्फ बिट्टू के नौकर ने बताया कि बिट्टू का कारखाना बंद है और फोन भी बंद जा रहा है। कारखाने पर जाकर देखा तो पता चला कि बिट्टू कारखाना बंद कर परिवार समेत शहर छोड़कर फरार हो गया है। 

बिट्टू के पिता से शिकायत की गई तो उन्होंने अपने साले के पार्षद होने का रौब दिखाया और सोना भूल जाने की बात कही। बताया जा रहा है कि बिट्टू करोड़ों रुपये का सोना लेकर फरार हुआ है। किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें