फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: इसी साल आकार लेगी सप्तनाथ इको सिटी, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं; सस्ती दरों पर भूखंड मिलने की संभावना

Tue, 24 Nov 2026 03:10 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पीलीभीत रोड के किनारे नई टाउनशिप सप्तनाथ इको सिटी प्रस्तावित है। बीडीए ने इसे विकसित करने की कवायद तेज कर दी है। बीडीए 71 फीसदी जमीन किसानों से खरीद चुका है।  
विज्ञापन
सप्तनाथ इको सिटी के गेट का मॉडल - फोटो : स्त्रोत- बीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पीलीभीत रोड के किनारे सप्तनाथ इको सिटी इसी साल आकार लेगी। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने काश्तकारों से सहमति के आधार पर 71 फीसदी भूमि खरीद ली है। इसमें कुल 11 सेक्टर बनाए जाएंगे। मनोरंजन पार्क, चौड़ी सड़क, विद्युत उपकेंद्र व सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे। विज्ञापन निकालकर लॉटरी के जरिये भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन


बीडीए की ओर से मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत 267 हेक्टेयर भूमि पर सप्तनाथ इको सिटी विकसित की जा रही है। इसके लिए नवंबर 2025 से भूमि की खरीद की जा रही है। 1800 काश्तकारों से भूमि खरीदने का लक्ष्य है। अब तक 1300 किसानों से जमीन का सौदा पूरा हो चुका है। इसके बदले किसानों को 919 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया है। शेष भूमि खरीदने के लिए प्राधिकरण किसानों से संवाद कर रहा है।

बीडीए खरीदेगा 80 फीसदी भूमि, 20 फीसदी का होगा अधिग्रहण
बीडीए का प्रयास है कि 80 फीसदी भूमि काश्तकारों से आपसी सहमति के आधार पर खरीदी जाए। बाकी 20 फीसदी भूमि के अधिग्रहण की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी जाएगी। यह ऐसी भूमि है, जिसको लेकर या तो विवाद है, या फिर काश्तकार तैयार नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सस्ती दरों पर भूखंड मिलने की संभावना, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अफसरों के मुताबिक, सप्तनाथ इको सिटी में रामगंगानगर व ग्रेटर बरेली से बेहतर सुविधाएं होंगी। वर्तमान में रामगंगानगर व ग्रेटर बरेली में 35 हजार, 36 हजार व 40 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से भूखंड बेचे जा रहे हैं। सप्तनाथ इको सिटी में शुरुआत में खरीदारों को आकर्षित करने के लिए भूखंड की दरें सस्ती रखी जाएंगी। इसकी मुख्य सड़कें 30 से 45 मीटर चौड़ी होंगी, वहीं आतंरिक मार्ग 18 मीटर चौड़े होंगे। निर्बाध आपूर्ति के लिए विद्युत उपकेंद्र भी बनाया जाएगा। बच्चों के लिए कई मनोरंजन पार्क और लोगों की आवश्यकता के मद्देनजर सामुदायिक भवन भी तैयार होंगे।

दो सेक्टरों की स्वीकृति के लिए रेरा में आवेदन की तैयारी
टाउनशिप विकसित करने के लिए प्लानिंग विभाग की ओर से एनवायरमेंटल इम्पैक्ट असेसमेंट के लिए 30 दिन पहले आवेदन कर दिया गया है। इसकी अनुमति मिलने के बाद दो सेक्टरों की स्वीकृति के लिए रेरा में आवेदन किया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद लॉटरी के जरिये लोगों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि सप्तनाथ इको सिटी विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। 919 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। रेरा में पंजीयन के बाद जल्द ही लाॅटरी के जरिये लोगों को भूखंड दिए जाएंगे। इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के सारे प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें