फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: चुनाव से पहले नकदी, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर कसेगा शिकंजा, डीएम ने अफसरों को दिए निर्देश

Tue, 24 Nov 2026 02:59 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय इंटेलिजेंस कमेटी की बैठक हुई। इसमें पुलिस, आबकारी, आयकर, जीएसटी और बैंकिंग एजेंसियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को नकदी, शराब और अन्य प्रलोभन से प्रभावित करने के प्रयास पर प्रशासन शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में व्यय संवेदनशील इलाके और ऐसे प्वाइंट चिह्नित किए जाएंगे, जहां अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थों और बहुमूल्य धातुओं के परिवहन, भंडारण और वितरण की आशंका है। इन स्थानों पर 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय इंटेलिजेंस कमेटी (डीआईसी) की बैठक में चुनावी निगरानी का खाका तैयार किया गया। डीएम ने पुलिस, आबकारी, आयकर, जीएसटी, एनसीबी, बैंकिंग एजेंसियों को समन्वय से संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए। थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर उन्हें सक्रिय करने को कहा। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को भी प्रभावी निगरानी के लिए संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए।

बीते चुनावों की जब्ती, शिकायतों से तय होगी संवेदनशीलता
डीएम ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों का चयन अनुमान के आधार पर नहीं, बल्कि पिछले चुनावों में जब्ती, शिकायत, आपराधिक घटनाओं, नकदी और मादक पदार्थों की आवाजाही, प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर किया जाए। गांवों, वार्डों, बाजारों, प्रमुख मार्ग, ट्रांजिट प्वाइंट और सीमावर्ती इलाकों के संवेदनशील स्थानों की सूची तैयार की जाए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बैंकों के संदिग्ध लेनदेन पर भी रहेगी नजर
अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को असामान्य नकदी जमा और निकासी, संदिग्ध खातों, कम समय में कई खातों में धनराशि हस्तांतरित होने जैसी गतिविधि की सूचना का समन्वय और परीक्षण कराने को कहा। आयकर विभाग संदिग्ध नकदी गतिविधियों और जीएसटी विभाग संदिग्ध व्यापारिक लेनदेन की जानकारी जुटाएगा। जरूरत के अनुसार फ्लाइंग स्क्वॉड व स्टेटिक सर्विलांस टीम तैनाती के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी चिराग जैन, सीटीओ शैलेश कुमार, आयकर अधिकारी अजय श्रीवास्तव व अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें