फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञापन देने कलक्ट्रेट जा रहे सपाई पुलिस के रोकने पर भड़के

विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

धक्का-मुक्की करके किया हंगामा, पुलिस अफसरों से हुई तीखी झड़प

बरेली। ज्ञापन देने कलक्ट्रेट जाने के लिए सोमवार को सपा नेता पार्टी के जिला कार्यालय पर इकट्ठे हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय से नहीं निकलने दिया। इससे सफाई भड़क गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की करके जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और कुछ कार्यकर्ता सड़क पर आ गए, मगर पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इसी बीच सिटी मजिस्ट्रेट ने वहां पहुंचकर ज्ञापन लिया। इस दौरान कमिश्नर, डीआईजी और एसएसपी पुलिस बल के साथ अयूब खां चौराहे पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सपा के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट जाने को निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें पार्टी कार्यालय के गेट पर ही रोक लिया। इससे गुस्साए सपा नेताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। उनकी पुलिस अफसरों से तीखी नोकझोंक भी हुई। सपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष कुछ कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस को धकिया कर सड़क तक आ गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें विशाल मेगा मार्ट के सामने बेरिकैडिंग लगाकर रोक लिया। इस पर सपाई वहीं धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने वहीं उनका ज्ञापन लिया। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि प्रदेश में किसान, नौजवान, मजदूर सभी बेहाल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सत्ता के नशे में चूर हैं। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामी की वजह से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, महानगर महासचिव गौरव सक्सेना, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला, दीप्ति पांडे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें