फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति बिरादरी के गुंडे-बदमाश भी बैठते हैं सांसद के दरबार में..

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

भाजपा के एक विधायक की टिप्पणी का ऑडियो वायरल

बरेली। एक विधायक के अपनी ही पार्टी के सांसद के खिलाफ तीखे बोलों ने भाजपा में हलचल मचा दी है। बृहस्पतिवार को वायरल हुए एक ऑडियो में सांसद का नाम लेकर विधायक यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वह तो सिर्फ एक जाति के नेता हैं। बिरादरी के गुंडे-बदमाश भी उनके पास बैठते हैं। विधायक ने यह भी कहा है कि उनकी हत्या की साजिश हुई थी लेकिन कामयाब नहीं हुई।
विज्ञापन

विधायक की यह बातचीत किसी इलेक्ट्रॉनिक चैनल के रिपोर्टर से हो रही है। वायरल ऑडियो में बातचीत की शुरुआत कोरोना के भयावह हो रहे हालात से होती है जिसमें रिपोर्टर विधायक के काम की तारीफ करता सुनाई देता है लेकिन अचानक बातचीत लखपत नाम के नामी बदमाश की तरफ घूम जाती है। विधायक लखपत के रामपुर बाग में डकैती डालने की किसी घटना का जिक्र करते हुए कहते हैं कि उसका सांसद के पास बैठना-उठना था। उनकी हत्या की साजिश भी रची गई थी। सोचा गया था कि उनकी हत्या हो जाए या फिर वह किसी की हत्या कर दें ताकि मामला ही खत्म हो जाए।
आगे की बातचीत में वह सांसद को अपनी बिरादरी का नेता और खुद को जनता का नेता बताते हैं। कई और राजनीतिक लोगों के खिलाफ सांसद के षडयंत्रों का जिक्र करते हैं। ऑडियो में कुछ बातें उलझी हुई भी हैं और यह साफ नहीं है कि वे किस संदर्भ में कही गई हैं लेकिन यह साफ महसूस हो रहा है कि चैनल का रिपोर्टर विधायक को और ज्यादा बोलने के लिए उकसा रहा है। बातचीत करते हुए विधायक के दूसरे फोन की घंटी बजने की आवाज सुनाई दे रही है जिसके विधायक रिपोर्टर को बाद में बात करने के लिए कहकर उसका फोन काट देते हैं।

विधायक ने कहा- ऑडियो विरोधियों की साजिश, इसमें मेरी आवाज नहीं

ऑडियो में जिस विधायक की आवाज बताई जा रही है, अमर उजाला ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने ऑडियो में अपनी आवाज होने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज में फर्जी ऑडियो तैयार किया गया है। इसमें उनके विरोधियों की साजिश हो सकती है। उधर सांसद ने बताया कि उन्हें अभी इस तरह के किसी ऑडियो के वायरल होने की जानकारी नहीं है। फिलहाल वह ट्रेन में हैं और दिल्ली से बरेली आ रहे हैं। बरेली आकर ऑडियो सुनेंगे तभी कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें