फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निजात के लिए शहर में नौ जगह बनेंगी पार्किंग

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

नगर निगम ने एसपी (यातायात) को पत्र भेजकर मांगे सुझाव

बरेली। शहर के प्रमुख मार्गों पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात के लिए नगर निगम ने नौ जगह पार्किंग बनाने का फैसला किया है। पार्किं गके लिए स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। बाजार आने वाले लोग इन्हीं स्थानों पर अपने वाहन पार्क करेंगे। बाजार में वाहन ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। फिलहाल पार्किंग की यह व्यवस्था अस्थायी होगी।
विज्ञापन

संयुक्त नगर आयुक्त ने बताया कि इस संबंध में एसपी (यातायात) को भी पत्र भेजकर उनसे सुझाव मांगे गए हैं। पार्किंग के लिए सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर से अयूब खां चौराहे के बीच, हनुमान मंदिर से दीनानाथ चौराहे के बीच और चौपुला चौराहा से माल गोदाम रोड पर जगह चिह्नित की गई है। इसके अलावा प्रभा टाकीज से गांधी उद्यान के बीच और गांधी उद्यान से श्यामगंज रोड पर मानसिक अस्पताल के सामने पार्किंग के लिए स्थान चुना गया है। नगर निगम कार्यालय के पास एलन क्लब के सामने और चौपुला चौराहे से अयूब खां चौराहे के बीच भी पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें