फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण गलत, संज्ञेय अपराध घोषित हो : संतोष गंगवार

Sun, 14 Dec 2014 11:14 PM IST
बीरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने धर्मांतरण या धर्म परिवर्तन को न केवल गलत बताया है बल्कि इसे संज्ञेय अपराध का दर्जा देने की पैरोकारी की है। उन्होंने ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने को कहा। उनके अनुसार, धर्मांतरण को अपराध घोषित करने के लिए संसद में सभी दलों को एकमत होकर प्रस्ताव लाकर उसे पारित कराना चाहिए। उन्होंने अपने स्तर पर इस प्रस्ताव पर सर्वदलीय सहमति बनाने में सक्रिय भागीदारी करने का संकेत दिया। वह रविवार शाम बरेली के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब थे।
विज्ञापन

इस मसले में पर उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बारे में कहा कि वह जो बोले उस पर कायम रहने से पीछे हटते दिख रहे हैं। गंगवार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ अनर्गल और असत्य बोलने का आरोप लगाया। कहा कि शारदा घोटाला कांड में ममता के पार्टी के जो लोग भी लिप्त हैं, उन पर प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है और उसमें भाजपा या सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। गायत्री प्रजापति और यादव सिंह का जिक्र आते ही केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए कानून को उत्तर प्रदेश में भी लागू करने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के चुनाव में यूपी की सत्ता में भाजपा आई तो राजनेता या अधिकारी के पास मिलने वाली आय से अधिक अवैध संपत्ति को सरकारी खाते में जमा कराने वाला कानून लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें