फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संतुलन जीव कल्याण फर्म को मिली एबीसी सेंटर की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनसे होने वाली समस्याओं पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत नगर निगम ने ग्राम नंदौसी, परसाखेड़ा में बने एनीमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी जयपुर की संस्था मै. संतुलन जीव कल्याण को सौंपी है। 26 जनवरी के बाद सेंटर के शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने 14 जनवरी को स्वीकृत इस परियोजना के तहत नंदौसी स्थित केंद्र पर प्रतिदिन 150 कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की क्षमता विकसित की गई है। इस कार्य के लिए संस्था को 10,040 प्रति 10 कुत्ते (लगभग 1,004 प्रति कुत्ता) की दर से भुगतान किया जाएगा। नगर निगम ने संस्था को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि वे एक सप्ताह के भीतर अनुबंध की सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें। जिसमें 3 दिन के भीतर संस्था को निर्धारित स्टांप ड्यूटी और जमानत राशि जमा करनी होगी। 7 दिन के भीतर अनुबंध की प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य है। अनुबंध पर एजेंसी के संचालक और गवाहों के स्वयं के हस्ताक्षर होंगे। गलत तथ्य या दूसरे व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षर पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि निर्धारित समय में अनुबंध निष्पादित नहीं किया गया, तो निविदा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें