फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने भी कसी कमर, कर्मियों को दिए गए मास्क, पीपीई किट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के हद पार करने की स्थिति में पहुंचने के बाद नगर निगम शहर में सैनिटाइजेशन के लिए कार्ययोजना बनाई है। इसके लिए छह टीमें बनाकर उन्हें मास्क और पीपीई किट दी गई हैं। जोनल कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई गई है। वार्ड में पहले बनाई गई समितियों को फि र सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार खुद टीम के साथ मोहल्लों में जाकर सैनेटाइजेशन करा रहे हैं। शनिवार को उन्हाेंने राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, स्टेडियम रोड समेत कई और जगह सैनिटाइजेशन कराया। अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जो तीन शिफ्टों में सैनिटाइजेशन करेंगी। शनिवार को नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर वार्ड में मोहल्ला निगरानी समिति के सदस्यों को दायित्वों के बारे में सूचना देने और टीमों को शासनादेश का पालन करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने कहा कि कोरोना से निपटने में पिछली बार निगरानी समितियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बार भी पूरी ताकत के साथ काम करने की जरूरत है।
नगर आयुक्त ने बताया कि शनिवार और रविवार को सैनिटाइजेशन के लिए 16 टीमों बनाई है। 80 वार्डों के साथ निगम सीमा में शामिल व्यावसायिक स्थानों का भी सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जोन में प्रतिदिन कम से कम तीन से पांच टैंकरों के माध्यम से सैनिटाइजेशन किया जाए। इसके साथ कोविड नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाए। लोगों को जांच के लिए जागरूक करने, संक्रमित प्रवासियों के परिवार समेत पूरा ब्योरा रजिस्टर में दर्ज करने, संक्रमित के घर के बाहर सूची चस्पा करने, पात्रों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें