बरेली। निरीक्षण के दौरान बानखाना में नाला चोक मिलने पर नगर आयुक्त ने दो सफाई नायकों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। यहां के लोग भी लंबे समय से गंदगी को लेकर शिकायतें कर रहे हैं।
बुधवार को उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह ने बताया कि मौके पर जेसीबी बुलाकर नाले की सफाई भी कराई गई है। स्थानीय लोगों ने सफाई नायक धर्मवीर और दीप कुमार पर शिकायत के बाद भी ध्यान न देने का आरोप लगाया। इसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इससे पहले नगर आयुक्त संजीव मौर्य को भी निरीक्षण के दौरान कई वार्डों में गंदगी मिल चुकी है। संबंधित से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया। संवाद