फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन हजार मीटर दौड़ में सानेश रहे सबसे आगे

विज्ञापन
विद्या भारती के सरस्वती विद्या मंदिर में नमामि भारतम् का आयोजन, गूंजा पूर्ण वंदे मातरम। फोटो स्
विज्ञापन
सीएएस इंटर कॉलेज में दो दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

फरीदपुर। सीएएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान में दो दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रामपुर बरेली क्षेत्र के एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने किया। इसमें कई वर्गों के दौड़ में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विद्यालयों के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चौधरी राजेश्वर सिंह किसान इंटर कॉलेज, अलबेला सिंह इंटर कॉलेज समेत कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 3000 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में अलबेले सिंह इंटर कॉलेज के सानेश चौधरी पहले, सीएएस इंटर कॉलेज के अनमोल दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में चौधरी अलबेले इंटर कॉलेज के अंकित यादव पहले, सीएएस इंटर कॉलेज के ही अनुज यादव दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में सीएएस इंटर कॉलेज के फूलबाबू पहले, सबलू दूसरे स्थान पर रहे। इस तरह से कई अन्य वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने विजेताओं की सराहना की। इस मौके पर डॉ. राम प्रवेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें