फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नदी में आए बाढ़ से पुल बचाने को रेत के बोरे लगना

विज्ञापन
रामगंगा नदी द्वारा गोरा लोकनाथपुर के पास कटी सड़क देखते एडीएम एफआर
विज्ञापन
15 से 20 मीटर की दूरी पर नदी की धार पहुंची
विज्ञापन

शाही। कस्बा के नजदीक बह रही बहगुल नदी में आई बाढ़ से हो रहे कटान से आशंकित पीडब्ल्यूडी ने शाही-मिर्जापुर रोड पर कस्बा को जोड़ने वाले पुल को सुरक्षित करने के उद्देश्य से रेत के बोरे किनारे पर लगवाना शुरू किया। मंगलवार को विभाग के कर्मचारी जेसीबी के साथ पुल पर पहुंचे और अधिकारियों द्वारा निर्देशित किए गए कार्य को शुरू कराया। जेसीबी ने रेत के बोरे भरकर पुल को सुरक्षित करने के लिए लगवाना शुरू किया। जानकारी रहे कि दो दिन पूर्व शाही-मिर्जापुर रोड को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन भगत सिंह सैनी के साथ जेई की टीम ने दौरा किया था। शाही मिर्जापुर सड़क से 15 से 20 मीटर की दूरी पर नदी की धार आ चुकी है। ऐसे में मार्ग को नुकसान होने की प्रबल संभावना बन गई है। इसलिए विभाग ने मंगलवार को शुरू करा दिया है। संवाद
विज्ञापन


कटान से आवागमन ठप होने का जायजा लेने पहुंचे एडीएम एफआर
मीरगंज। नल नगरिया से गुलड़िया गौरीशंकर को जाने वाले रोड को गोरालोकनाथपुर के पास रामगंगा नदी ने काट दिया है। इससे प्रशासन अब हरकत में आ गया है। मंगलवार को एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह और तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक सड़क की मरम्मत पूरी नहीं हो जाती, तब तक गोरालोकनाथपुर से गुलड़िया मार्ग पर हर तरह का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे घट रहा है। जलस्तर सामान्य होते ही सड़क की मरम्मत का काम तेजी से शुरू किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करें और बंद पड़े रास्ते से गुजरने की कोशिश न करें। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें