आंवला। कोचिंग से लौट रहे बच्चों को रास्ते में अज्ञात बाइक सवार द्वारा रोककर बाइक पर बैठाने की कोशिश की गई। इस मामले में बच्चों के पिता ने थाने में तहरीर दी है। मोहल्ला शिवाजी मार्ग रामलीला गेट के समीप रहने वाले अर्पित बंसल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर साढ़े तीन बजे उनका बेटा व बेटी मोहल्ला कच्चा कटरा में कोचिंग पढ़कर साइकिल से लौट रहे थे। तभी एक स्कूटी पर सवार दो लोगों ने आकर बच्चों का रास्ता रोककर पूछताछ की। बच्चों को अपनी स्कूटी पर बैठाने की कोशिश की। किसी तरह बच्चे वहां से भाग कर घर पहुंचे। परिजनों ने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला स्कूटी चालक हेलमेट पहना हुआ था। पिता ने पुलिस को स्कूटी का नंबर बताते हुए चिंता जाहिर की है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद