फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से लौटे 17 लोगों के नहीं लिए जाएंगे सैंपल

विज्ञापन
corona - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चीन की यात्रा कर चुके लोगों की सूची डब्ल्यूएचओ ने स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है। इसमें पांच लोगों के ब्लड सैंपल लेकर उसकी जांच हो चुकी है। किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं अब ऐसे 17 लोगों की जांच नहीं कराई जाएगी जो यात्रा के बाद 28 दिन पूरे कर चुके हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार वह खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन


शहर के 47 लोगाें ने चीन की यात्रा जनवरी में की है। इसमें पांच की जांच हो चुकी है और 17 की अब जांच नहीं कराई जाएगी। बाकी 25 लोग डब्ल्यूएचओ टीम की निगरानी में हैं। डब्ल्यूएचओ की टीम सभी लोगों से मिल चुकी है। डब्ल्यूएचओ के निर्देश पर ही अब तक जांचें कराई गई हैं।
एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार चीन से लौटे यात्रियों को 28 दिन की निगरानी में रखना था, लेकिन 17 यात्रियों के 28 दिन पूरे हो चुके हैं और अब वह खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें