विजय और कुलवंत को बनाया गया सचिव
प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव बरेली से अताउर रहमान के अलावा अयोध्या से जय शंकर पांडेय और अंबेडकरनगर से अनीसर्रुहमान को बनाया गया है। बरेली मंडल में शाहजहांपुर से विजय सिंह को और पीलीभीत से कुलवंत सिंह को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसी तरह बदायूं के राजेंद्र गुरु को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी से सचिव के पद पर पूर्व विधायक डॉ. आरए उस्मानी और रामलखन पटवा को बनाया गया। शशांक यादव को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें- एक सप्ताह से विवाहिता लापता: पति पर गायब करने का आरोप, CCTV फुटेज में दिखा कुछ ऐसा; टेंशन में घरवाले
कार्यकारिणी घोषित होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन सिंह, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, प्रोफेसर जाहिद खान, कदीर अहमद, अगम मौर्य, शिव प्रताप यादव, गौरव जायसवाल, ह्देश यादव, अहमद खान, मुकेश यादव, करन सिंह समेत अन्य नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।