फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली आ रहीं सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा को लौटाया, बोलीं- पुलिस को एक महिला से खौफ

Sat, 27 Sep 2025 11:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा शुक्रवार रात को बरेली आ रही थीं। इसकी भनक लगते ही फरीदपुर पुलिस ने उन्हें टोल पर रोक लिया। इस पर उन्होंने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस कर दिया।  
विज्ञापन
सपा नेता सुमैया राणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बवाल के बाद शुक्रवार रात लखनऊ से बरेली आ रहीं सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा को फरीदपुर पुलिस ने टोल पर रोका तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुमैया राणा ने बरेली सहित यूपी पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देखते हैं कब तक यूपी पुलिस की तानाशाही चलेगी। एक महिला से पुलिस को डर है। मेरी कोई ऐसी हिस्ट्रीशीट भी नहीं है। पुलिस ने उन्हें रास्ते से लौटा दिया। सुमैया राणा के नाम से बनी आईडी से कुछ भड़काऊ पोस्ट भी किए गए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


सुमैया राणा रात करीब आठ बजे लखनऊ से आकर नेशनल हाईवे के फरीदपुर टोल प्लाजा पहुंचीं। यहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सुमैया राणा व पुलिस के बीच घंटेभर बहस हुई। वह लाइव आकर बताने लगीं कि वह शायरा हैं। उन्हें बरेली मुशायरे में जाना है, वह परिवार सहित जा रही हैं। थाना पुलिस ने बरेली एसएसपी के निर्देश का हवाला देते हुए उन्हें बरेली नहीं जाने दिया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पुलिस उन्हें बरेली की सीमा से निकालकर शाहजहांपुर की सीमा में छोड़ आई। 

जुमे के नमाज के बाद हुआ था बवाल 
बरेली में आई लव मोहम्मद के समर्थन में मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर शुक्रवार को जुटी भीड़ मौलाना के नदारद रहने से अराजक हो गई। बवालियों ने खलील स्कूल तिराहे के पास दुकानों व वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। नावल्टी चौराहा पर पुलिस टीम पर पथराव और श्यामगंज में फायरिंग की। 
विज्ञापन


डीआईजी अजय कुमार साहनी के मुताबिक, इसमें 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। लाठीचार्ज भी किया। डीआईजी ने कहा कि शाम पांच बजे स्थति काबू में आई। पुलिस ने 39 लोगों को हिरासत में लिया है। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें