फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्रसभा का प्रदर्शन, कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की; लगाए ये आरोप

Mon, 30 Mar 2026 02:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार और छात्रों के शोषण का आरोप लगाकर समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुलपति के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।   
 
विज्ञापन
कुलपति कार्यालय के बाद छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुल रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) में समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कुलपति के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्र नेताओं ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों का शोषण करने और शिक्षक नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


समाजवादी छात्रसभा के जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा व अन्य कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे विश्वविद्यालय में अनियमितताओं का आरोप लगाकर ज्ञापन देने पहुंचे। उन्होंने हॉस्टल में अव्यवस्थाओं की समस्या, माइग्रेशन सर्टिफिकेट की बढ़ी फीस , हाल में हुई शिक्षकों की नियुक्तियों में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए। इस दौरान छात्र नेताओं ने वीसी लापता के नारे लगाए। 

अविनाश मिश्रा ने कहा कि कुलपति प्रो. केपी सिंह ने आज तक न तो कभी ज्ञापन लिया और न ही कभी ज्ञापन का संज्ञान लिया। उन्होंने शिक्षक नियुक्तियों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की। बताया जा रहा है कि कार्यालय में कुलपति नहीं थे। इस पर छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। 'कुलपति लापता' और 'छात्रों का शोषण बंद करो' लिखी तख्तियां लेकर विरोध जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें