फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दशहरा मेले में सालसा ग्रुप ने मचाया धमाल, एमजे-5 को देखने उमड़े लोग

Sat, 19 Oct 2024 12:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रोटरी क्लब बरेली साउथ के दशहरा मेले में शुक्रवार रात सालसा ग्रुप और ऊर्जा डांस ग्रुप के साथ सिंपी ने अपनी प्रस्तुतियां से मेले में चार चांद लगाए। डांस ग्रुप के साथ युवा देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन
मेले में डांस करतीं कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोटरी क्लब बरेली साउथ की ओर से आयोजित दशहरा मेले में शुक्रवार को सालसा ग्रुप के युगल ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। संगीत की धुन पर युवाओं के कदम देर रात तक थिरकते रहे। मेले में बच्चों ने फेरिस व्हील, मिकी माउस, रनिंग ट्रेन आदि का आनंद लिया। परिवार के साथ आई महिलाओं ने खरीदारी की। तरह-तरह के फास्ट फूड का जायका लिया। युवक-युवतियां स्मार्टफोन से सेल्फी लेते नजर आए। 

विज्ञापन

मेले में डांस करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
सालसा ग्रुप और ऊर्जा डांस ग्रुप के साथ सिंपी ने अपनी प्रस्तुतियां से मेले में चार चांद लगाए। डांस ग्रुप के साथ युवा देर रात तक झूमते रहे। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने मां भगवती की पूजा से मेले की शुरुआत की। स्टॉलों पर जाकर उत्पादों की जानकारी ली। कहा कि, मेले हमारी संस्कृति व परंपराओं को जीवित रखते हैं।

डांस करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
मशहूर डांस ग्रुप एमजे-5 के पांचों डांसरों की जुगलबंदी और हर स्टेप पर उनका तालमेल देखने के लिए युवा उत्साहित दिखे। पसंदीदा कलाकारों को देखकर फैंस इस लम्हे को कैमरे में कैद करने से खुद को नहीं रोक सके। एमजे-5 के कलाकारों ने तम्मा, तम्मा...गाने पर एनर्जेटिक नृत्य किया।
विज्ञापन

दिव्यांगों को दी गई ट्राई साइकिल
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के मंडल अध्यक्ष नीरव निमेष ने की। साथ ही, दिव्यांगों को ट्राई साइकिल प्रदान की। इसमें रोटरी इंटरनेशनल के मंडल 3110 डिस्ट्रिक्ट की सेक्रेट्री सोनल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र खंडेलवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें