कुंदन और लाख की चूड़ियां हैं पहली पसंद
गली मनिहारन के विक्रेताओं के मुताबिक करवाचौथ पर कुंदन रजवाड़ा, अमेरिकन डायमंड, लाख की चूड़ियां पहली पसंद हैं। कीमत 400 रुपये से शुरू है। अमेरिकन डायमंड करीब 450 रुपये और लाख की चूड़ियां 150 रुपये से शुरू हैं। लाल रंग की चूड़ियों की बिक्री ज्यादा है। मैचिंग कलर की चूड़ी, कंगन का सेट महिलाओं को भा रहा है।
रामपुर, कासगंज के कलाकार लगा रहे मेहंदी
मेहंदी रचाने के लिए सिविल लाइंस, नावल्टी चौराहा, पटेल चौक, बड़े शोरूम के बाहर कलाकारों की संख्या बढ़ने लगी है। सिविल लाइंस में मेहंदी लगा रहे रामपुर के प्रदीप ने बताया कि करवाचौथ पर सहयोग के लिए उन्होंने 10 साथियों को भी बुलाया है। एक महिला को मेहंदी लगाने में 15 मिनट लगते हैं। अन्य ग्राहकों को इंतजार न करना पड़े, इसलिए लोग बुलाए हैं।
ब्यूटी पार्लर में महिला
- फोटो : अमर उजाला
सुहागिनों को भा रहा डायमंड फेशियल पैकेज
ब्यूटी पार्लरों में फेशियल, मेकअप, ड्रेस पहनाने तक के पैकेज हैं। फेशियल के साथ आईब्रो, ब्लीच, वैक्सिंग, थ्रेडिंग, हेडवॉश एंड ब्लोड्राई, हेड मसाज, पेडिक्योर, मेनिक्योर आदि शामिल हैं। ब्यूटी पार्लर संचालिका दीक्षा गंगवार के मुताबिक ज्यादातर सुहागिनें डायमंड फेशियल पसंद कर रही हैं। कीमत 700 से शुरू है। शहर के प्रमुख सैलून में तीन से दस हजार के पैकेज भी बुक हुए हैं।