फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सफाई न करने पर दो कर्मियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने शुक्रवार को गांव सैजना के गोशाला और सिंधौली ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव सैजना के गोशाला में कमी मिली। सिंधौली में गंदगी पड़ी मिली। उन्होंने दो सफाईकर्मियों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीपीआरओ मीरगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया। शुरुआत सैजना गौशाला से हुई, जहां दो पशु बीमार मिले। डीपीआरओ ने बताया कि इन पशुओं में खुरपका–मुंहपका बीमारी के लक्षण पाए गए। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार को तत्काल उपचार शुरू करने का निर्देश दिया।
ठंड बढ़ने पर देखते हुए सैजना के ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप कुमार को गोशाला में शनिवार तक त्रिपाल लगाने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद डीपीआरओ ने निर्माणाधीन सैजना पंचायतघर का निरीक्षण किया। निष्क्रिय पड़े आरआरसी केंद्र की स्थिति देखकर नाराजगी जताई और एडीओ पंचायत वीरपाल सिंह को केंद्र को तुरंत क्रियाशील करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जब डीपीआरओ सिंधौली ग्राम पंचायत पहुंचे तो बाजार और मुख्य मार्गों पर फैली गंदगी देखकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने बताया कि सिंधौली में तैनात दो सफाई कर्मियों का वेतन गंदगी के कारण रोक दिया गया है। डीपीआरओ ने कहा कि सैजना में सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली, जो गंभीर लापरवाही दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें