फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर में लापरवाही: इस शहर में जिला प्रशासन ने 36 बीएलओ का वेतन रोका, एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी

Thu, 06 Nov 2025 10:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया चल रही है। इस अभियान में बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन नगर क्षेत्र के 36 बूथों के बीएलओ की सक्रियता अभी तक शून्य है। इनके खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जिला प्रशासन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) न करने वाले 36 बीएलओ का वेतन रोक दिया है। इनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराने की बात कही है। यह सभी बीएलओ नगर विधान सभा (124) क्षेत्र के बूथों के हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिए अभियान चार नवंबर से चल रहा है। बीएलओ की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। गणना प्रपत्र भी बांटे जा रहे हैं। इसके बाद भी नगर क्षेत्र के 36 बूथों के बीएलओ की सक्रियता अभी तक शून्य है। इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


जिन लोगों ने मैपिंग के कार्य में लापरवाही बरती है, उनमें बीएलओ दुर्गेश कुमारी, तसलीम, अनवर हुसैन, अमित कुमार, अजय पाल सिंह, संदीप मिश्र, कविता तिवारी, अजय प्रकाश, नौशबा आजमी, इफ्फत महमूद, अभिषेक, तनु जैन, गंगा देव, कादंबरी सक्सेना हैं। रिशु सोनी, प्रिया सक्सेना, वंदना प्रजापति, महेंद्र कनौजिया, सरिता अर्पण, उदित वर्मा, फैजान उर रहमान, शाइस्ता साबिर, फैजिया, धीरेंद्र, दीप्ति राठौर, आरती गंगवार, प्रांकुर, नीलम, संजीव, भानु प्रताप का नाम भी शामिल है। 

यह भी पढ़ें- SIR: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान साइबर ठगी से बचें... फोन पर न दें निजी जानकारी; बरेली में डीएम-एसएसपी की अपील
विज्ञापन

 
विज्ञापन

राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कहा कि निर्वाचक नामावलियों का गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों और कोई भी अपात्र सूची में न रहे। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी सहयोग मांगा। कहा कि राजनीतिक दल सहभागिता बढ़ाएं। बूथ लेवल एजेंट को नियुक्त करें। प्रत्येक बीएलए प्रतिदिन 50 फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें