बरेली। जनसुनवाई पोर्टल पर जुलाई 2026 में प्राप्त शिकायतों के फीडबैक की समीक्षा के बाद डीएम ने खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। डीएम अविनाश सिंह ने जिन अधिकारियों का शिकायत निस्तारण के बाद संतुष्टि फीडबैक फीसदी शून्य पाया, उसमें चकबंदी अधिकारी फरीदपुर व अधिशासी अभियंता ग्रामीण विद्युत प्रथम समेत नौ अधिकारियों का वेतन रोका गया। वहीं 25 से 60 फीसदी के बीच संतुष्टि फीडबैक प्राप्त करने वाले 26 अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
शून्य संतुष्टि फीसदी मिलने पर जिन अधिकारियों का वेतन रोका गया, उनमें अधिशासी अभियंता ग्रामीण प्रथम विद्युत, चकबंदी अधिकारी फरीदपुर, औषधि निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी आलमपुर जाफराबाद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम, प्रधानाचार्य प्राविधिक शिक्षा, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामनगर तथा सब रजिस्ट्रार मीरगंज शामिल हैं।
संतुष्टि फीसदी 25 से 60 के बीच रहने पर जिन अधिकारियों से जवाब मांगा गया है, उनमें सहायक आयुक्त खाद्य-2 राहुल सिंह, जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण आकांक्षा सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह, तहसीलदार आंवला, बहेड़ी और मीरगंज, परियोजना अधिकारी नेडा, प्रभारी चिकित्साधिकारी शेरगढ़, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, बाल विकास परियोजना अधिकारी फरीदपुर एवं बिथरी चैनपुर, तहसीलदार नवाबगंज, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राज नवाबगंज एवं रामनगर, अधिशासी अभियंता नगरीय तृतीय विद्युत, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ, अधिशासी अभियंता सिंचाई, उप निदेशक कृषि, खंड शिक्षा अधिकारी बहेड़ी, खंड विकास अधिकारी आलमपुर जाफराबाद एवं भुट्टा, चकबंदी अधिकारी फरीदपुर एवं बहेड़ी शामिल हैं।
......................
वर्जन ...
जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभागाध्यक्षों व संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। सुधार न होने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। - अविनाश सिंह, डीएम।