फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर 15 ऑपरेटरों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चल रहे विशेष आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान की मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की गई। इस दौरान सामने आया कि पिछले 15 दिनों से जनपद में काफी कम आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर डीएम अविनाश सिंह ने कम प्रगति वाले पांच ब्लाॅकों के 15 ऑपरेटरों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी ऑपरेटरों को प्रतिदिन कम से कम 10 आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश भी जारी किए हैं।
जिलाधिकारी ने पिछले तीन दिनों की रिपोर्ट में पाया कि 420 पंचायत सहायकों व 341 स्वास्थ्य विभाग के ऑपरेटरों की आईडी से एक भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया गया। इस पर डीएम ने ऐसे सभी ऑपरेटरों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने, उनसे स्पष्टीकरण लेने व संतोषजनक जवाब या कार्य में सुधार न होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि 15 मई से 14 अगस्त तक विशेष अभियान चल रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों, पंचायत सहायकों, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आयुष्मान मित्रों को समन्वय के साथ कार्य कर प्रत्येक पात्र लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें