फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साक्षी गंगवार एसडीएम तो प्रियंका वर्मा बनीं एक दिन के लिए तहसीलदार

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 3 नवाबगंज में एक दिन की एसडीएम बनी साक्षी गंगवार
विज्ञापन
शिकायतें सुनकर दोनों ने दिए निस्तारण के आदेश
विज्ञापन

नवाबगंज। कस्बे के मोहल्ला विजौरिया में स्थित राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा साक्षी गंगवार को एक दिन के लिए एसडीएम और गंगापुर गांव के स्थित एशियन लॉ काॅलेज की छात्रा प्रियंका वर्मा को एक दिन के लिए तहसीलदार बनाया गया।
मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को दोनों छात्राओं ने एसडीएम उदित पंवार और तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह के साथ कार्यालय में बैठकर फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण किया। लावाखेड़ा बद्री प्रसाद गांव के कुंदनलाल ने शिकायत की कि उनकी भूमि की कुर्की के आदेश हुए हैं, जबकि उनका आपस में समझौता हो गया है। इसके लिए बैंक में रुपये जमा किए गए हैं। इस पर तहसीलदार ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसडीएम उदित पवार ने बताया कि इन योजनाओं से महिलाएं और बालिका आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में योगदान देंगी। संवाद
विज्ञापन


रिद्धि राठौर बनीं एक दिन के लिए थानेदार
आंवला। मिशन शक्ति के तहत श्री सुभाष इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा रिद्धि राठौर को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। उन्होंने थाने पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सीओ नितिन कुमार, थाना प्रभारी केबी सिंह व महिला सिपाही भी मार्गदर्शन के लिए मौके पर मौजूद रहे। रिद्धि को पुलिसिंग के पहलुओं से अवगत कराया। स्कूल से आई अन्य छात्राओं को थाने पर की जाने वाली कार्रवाई, थाने पर प्रचलित रजिस्टर, सीसीटीएनएस, एफआईआर पंजीकरण, साइबर हेल्प डेस्क, महिला बंदी गृह, पुरुष बंदी गृह, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें