नवाबगंज। तहसील नवाबगंज के ईधजागीर गांव में रास्ते पर हुए कब्जे को तहसील प्रशासन ने मंगलवार को हटवा दिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। कस्बे के जुनैद ने बताया कि उनके ईधजागीर गांव में खेती की जमीन है। उनके खेत तक जाने वाले रास्ते पर किसी और ग्रामीण ने बुनियाद भर कर कब्जा कर लिया था। जुनैद ने तहसील कोर्ट में शरण ली। इस पर तहसीलदार कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को नायब तहसीलदार टीम के साथ पहुंचकर कब्जा हटवा दिया। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि कार्रवाई की गई है। संवाद