फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत निरंकारी के रक्तदान  शिविर में उमड़े रक्तदाता 

Mon, 22 May 2017 01:28 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Saint Nirankari's blood donation Camp donors - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
संत निरंकारी सत्संग भवन शाखा में जिला अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। शुभारंभ प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने किया। इस मौके पर 208 लोग रक्तदान करने आए, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी मानक पूरे करने पर सिर्फ 103 ने ही रक्तदान किया। 
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि संत निरंकारी मंडल द्वारा समाज हित में यह कार्य बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। रक्तदान करने से रक्तदाता को भी आत्मिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य का लाभ मिलता है। कार्यक्रम संयोजक राम ने बताया कि संत निरंकारी मंडल में रक्तदान शिविर का आयोजन सदगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के सानिध्य में पिछले कई वर्षों से पूरे भारतवर्ष में आयोजित होता चला आ रहा है। जिला अस्पताल की टीम ने सभी रक्तदाताओं की जांच भी की। कार्यक्रम में संजीव अग्रवाल, वेद प्रकाश, बल्देव भसीन, हरित सूरी, राजेंद्र सिंह, रक्षपाल, मोनिका भसीन, जितेंद्र, रामचंद्र व अन्य ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें