फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिरोधी अंगदपुर में महीनों से जलभराव, ग्रामीणों का गुजरना हुआ दूभर

विज्ञापन
कीच़ड में होकर निकलते बच्चे
विज्ञापन
मीरगंज। सिरोधी अंगदपुर गांव के लोग लंबे समय से जलभराव कीसमस्या से परेशान हैं। गांव के पश्चिमी हिस्से में मुख्य रास्ते पर महीनों से पानी भरा है, जिससे हजारों की आबादी प्रभावित हो रही है। असद नगर, भैरपुरा सहित कई गांवों के बच्चों को रोज इसी पानी में होकर स्कूल जाना पड़ता है।
विज्ञापन


ग्रामीण नाथूलाल, तीरथ राम, डोरी लाल, यादराम सहित अन्य लोगों ने बताया कि पानी भरे रहने के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर जाते हैं। रास्ता इतना खराब हो चुका है कि पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। संवाद
बीमारी फैलने का खतरा

गांव के लोगों का कहना है कि लगातार जलभराव के कारण बदबू और गंदगी फैल रही है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। खेतों तक पहुंचना, रोजमर्रा के काम करना और बीमारों को अस्पताल ले जाना भी बड़ी चुनौती है। ग्राम सचिव शशांक शर्मा ने बताया कि उन्हें समस्या की पूरी जानकारी है। उन्होंने लेखपाल नरेश गंगवार से नाली निर्माण के लिए जगह उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सचिव का कहना है कि नाली बनने के बाद ही जलभराव से स्थायी राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें