फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तालाबों पर सुरक्षा इंतजाम नदारद, हादसे का खतरा बरकरार

Wed, 06 May 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
हाफिजगंज में आबादी के पास सते तालाब पर भी नहीं है कोई सुरक्षा के इंतजाम पिछली बार कस्बा के बच् - फोटो : ​शिक्षामित्रों को बांटे गए चेक एवं मौजूद अति​थि। संवाद
विज्ञापन
हाफिजगंज में आबादी के पास स्थित तालाबों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। तालाबों के आसपास न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, न ही बैरिकेडिंग या जाल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कस्बे के एक बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद भी प्रशासन ने कोई पुख्ता समाधान नहीं किया। इससे लोगों में रोष है। कस्बे के मुख्य बाजार, हाईवे किनारे आंधरा तालाब और पुल के पास बने अन्य तालाबों पर भी सुरक्षा के नियम लागू नहीं किए गए हैं। इन स्थानों पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग, खासकर बच्चे, आते-जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत की है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने मांग की है कि तालाबों के चारों ओर मजबूत घेराबंदी की जाए। साथ ही, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की जाए। इससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चुरई दलपतपुर मोड़ पर जो तालाब है, उसपर भी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। जबकि पास में आबादी क्षेत्र है। ऐसे ही हालात कई गांवों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें