कम हो रही हिंदुओं की जनसंख्या- साध्वी
उन्होंने आल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी को चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाओ। नाबालिग बच्चे जब पुलिस-प्रशासन पर पथराव करेंगे तो उनकी नसबंदी कर देश से कूड़ा-कचरा खत्म करना ही होगा। आज देश में हिंदुओं की जनसंख्या कम हो रही है और मुस्लिमों की संख्या बढ़ रही है।
मुरादाबाद के एक मदरसे में एक मौलाना द्वारा 13 वर्षीय बच्ची से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट (कौमार्य प्रमाण पत्र) मांगने के सवाल पर साध्वी प्राची ने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक बात है। मौलाना को शर्म आनी चाहिए, वह अपने कर्मों को सुधार ले। जिस मदरसे में कौमार्य सर्टिफिकेट मांगा गया है, वहां विदेशी फंडिंग हो रही है। हमारी भाजपा सरकार से मांग है कि उस मदरसे की जांच करा कर कानूनी कार्रवाई की जाए।